प्रशासन से हताश महिला और बेटी ने किया कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास।
एम डी न्यूज़
बरेली के कैंट में एक प्लॉट पर कब्जे के विरोध में बुधवार सुबह एक महिला और उसकी बेटी ने कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचा लिया। ग्राम मानपुर चिकटिया निवासी गौरव ने आरोप लगाया कि उनके 200 गज के प्लॉट पर उनके पड़ोसी राजवीर ने करीब दो महीने से कब्जा कर लिया है । प्लॉट पर निर्माण कार्य किए जाने का विरोध करने के लिए पीड़ित गौरव के परिवार की महिलाएं पहुंची थीं। मौके पर वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने काम रोकने की बात कही। आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें प्लॉट से भगा दिया गया। गौरव के अनुसार, इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों, जिलाधिकारी और सदर उपजिलाधिकारी से शिकायत की गई, परंतु उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसी कारण निराश गौरव, चाची कमलेश, ताई मुन्नी और बहन रोशनी व विमलेश बुधवार सुबह अपने परिवार के साथ कलक्ट्रेट गेट पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा है। महिलाओं ने न्याय न मिलने से हताश होकर आत्मदाह का कदम उठाया। उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने की कोशिश की।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *