तहसील प्रभारी गंगा चरण एमडी न्यूज़

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में एक विशेष नशा जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ व व्यसनमुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्माकुमारीज़ के वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज के पतन का कारण बनता है। सकारात्मक सोच, राजयोग ध्यान और नैतिक मूल्यों के माध्यम से किसी भी प्रकार के व्यसन से आसानी से मुक्ति पाई जा सकती है।
बी के बंशीलाल एवं अन्य वक्ताओं ने व्यावहारिक उदाहरणों और प्रेरक विचारों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक व मानसिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की गंभीर शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के इस सराहनीय सामाजिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शक कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं भारी संख्या में �
![]()
