संदलपुर ब्लॉक के सुरासी गांव में स्थित विजय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्कूल वैन से छात्रा को टक्कर लगने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है मामले की जानकारी सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार पांडे ने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है बीएसए द्वारा जारी नोटिस में विद्यालय प्रबंधक को बुधवार दोपहर 3 बजे तक सभी आवश्यक साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि स्कूल वैन में 15 बच्चों को किस आधार पर बैठाया गया था और परिवहन संबंधी नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यालय प्रबंधन का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो विद्यालय का यू-डायस लंबित करते हुए उसकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जा सकती है
विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है अब सभी की निगाहें विद्यालय द्वारा दिए जानेवालेस्पष्टीकरण और विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *