एम डी न्यूज़

बरेली में समाजवादी पार्टी महिला सभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका को केंद्रीय विषय बनाया गया। जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में बदलाव और विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर महिलाओं को जागरूक करें तथा पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान, शिक्षा और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की एवं आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर परिवर्तन की राजनीति को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस बैठक में जिला महासचिव मिथलेश आर्य, जिला उपाध्यक्ष शशि चंद्रा, हुरिया रहमान, आसमां पाशा, जिला सचिव ममता सागर, विमला चंद्रा, मीना, रेशम देवी, रामप्यारी, उमा देवी, नगमा बानो और शहनाज सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *