रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

सांडी। हरदोई में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने देर रात दो थानों के प्रभारी निरीक्षकों में फेरबदल किया है। इसी क्रम में सांडी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती, समर बहादुर का स्थानांतरण

सांडी। हरदोई में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने देर रात दो थानों के प्रभारी निरीक्षकों में फेरबदल किया है। इसी क्रम में सांडी थाने के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर का स्थानांतरण कोतवाली देहात कर दिया गया है।

उनके स्थान पर जनपद लखीमपुर से आए पुष्पराज कुशवाहा को सांडी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

सांडी थाने के करीब 125 दिनों तक संभालने वाले प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर को अब कोतवाली देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बुधवार दोपहर सांडी थाने पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के बाद पुलिस प्रसासन नए प्रभारी निरीक्षक का स्वागत किया। ↓

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *