रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 12 अगस्त 2026। कोतवाली मितौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में कोतवाली मितौली खीरी की पुलिस टीम द्वारा 12.08.2026 को मु0अ0स0 317/26 धारा- 105/115(2)/351(3)/351(3) बी.एन.एस के वांछित अभियुक्तगण 1. पिंटू पुत्र डोरेलाल गौतम उम्र करीब 25 वर्ष 2. डोरेलाल पुत्र मोतीलाल उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण खमरिया थाना मितौली जनपद खीरी को मैगलगंज खीरी मार्ग पर बबौना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकिशोर अग्निहोत्री थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल जीशान कुमार थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल विशाल कुमार थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल अंकित कुमार थाना मितौली खीरी, महिला कांस्टेबल स्वाति सिंह थाना मितौली खीरी ने मिलकर अभियान को सफल बनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *