किसान हितों की आवाज बुलंद रखने का किया गया संकल्प

एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। तहसील रोड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स के प्रादेशिक कार्यालय पर भारतीय हलधर किसान यूनियन का चौथा स्थापना दिवस किसान एकता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव है, इसलिए उसे उचित मूल्य, स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा और त्वरित न्याय जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसान हित के संघर्ष में अनुशासन के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। संगठन की ओर से किसान आयोग के गठन, किसान सुरक्षा, बेहतर सुविधाओं और त्वरित न्याय की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन, जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला प्रवक्ता अजीत गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *