एमडी न्यूज़ समाचार
रिपोर्टर अंशुमान सिंह

जनपद बाराबंकी के सतरिख स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह प्रार्थना के दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण एक दर्जन से अधिक छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार प्रार्थना शुरू होते ही पहले एक छात्रा चक्कर खाकर गिरी, इसके बाद लगातार अन्य छात्राएं भी बेहोश होने लगीं। शिक्षकों ने तत्काल सभी को संभाला और प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने भी स्कूल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और छात्राओं के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।

प्रारंभिक तौर पर तेज धूप, भीषण गर्मी और उमस को छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *