एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा -अजीत यादव

गोण्डा- जिला कार्यालय रमवापुर श्याम से शुरू होकर मुजेहना ब्लॉक होते हुए नगर पंचायत धानेपुर तक पहुंची ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, नायब तहसीलदार कीर्तिमान सिंह तोमर को सौंपा ज्ञापन । सभी ब्लॉकों में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से गुरुवार को गोंडा जनपद में धूमधाम के साथ ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष गोंडा बंशराज वर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। ट्रैक्टर तिरंगा जिलाकार्यालय से होते हुए सिसउर चौराहा पहुंचा वहाँ से गोंडा उत्तरौला रोड, सोनवरसा बाजार, बग्गीरोड बाजार ,मुजेहना ब्लॉक और धानेपुर बाजार से नगर पंचायत धानेपुर पहुंचा।
इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सिपाहियों ने भारत माता की जय और किसान यूनियन जिन्दाबाद ने खूब जोशके साथ नारे लगाए, उसके बाद नायब तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा गया। बाद में यात्रा ज़िला कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
ट्रैक्टरों की लंबी कतार के कारण बाजारों के विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को संभालने में पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली देहात के सालपुर चौकी के पुलिसकर्मियों और धानेपुर थाना के थानाध्यक्ष विपुल पांडेय नेअपने सिपाहियों के साथ खुद तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
भाकियू जिलाध्यक्ष गोण्डा ने बताया कि धानेपुर बाजार के साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों में भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसानों ने तिरंगा लहराते हुए एकजुटता का संदेश दिया।
आज की भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पूरे जिले के सभी ब्लॉकों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता ओर को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव किशन बिहारीवर्मा, हरिभान यादव, राज दत्त वर्मा ,गुड्डू यादव,विक्रम पटेल,राधेश्याम,शिवराम वर्मा,नूर मोहम्मद,मो आयूब, बंश राज पटेल,मो. छोटू,अर्जुन वर्मा ,राजेश मौर्य,राधिका प्रसाद वर्मा, कात्यायनी ,रूमन शुक्ला,बच्छराज वर्मा,विश्राम वर्मा, आदि सैकड़ों की संख्या मे किसान नेता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *