रिपोर्ट- श्रवण तिवारी

मानपुर, सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम कटरा के पास सड़क किनारे बैठे लोगों को एक अनियंत्रित बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अन्नू पत्नी ऊदन की मौत हो गई, जबकि करीब 8 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कटरा के पास अन्नू पत्नी ऊदन, अंशु पुत्र ऊदन, मोहित पुत्र बब्बर, हंसराज पुत्र ऊदन, रजनी पत्नी गब्बर, ऊदन पुत्र मैकू और कुनाल पुत्र बबलू समेत कई लोग सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान मछरेहटा थाना क्षेत्र के रामपुर मजरा पहाड़पुर निवासी इरफान, अहमद और इसरार बाइक संख्या UP 34 CC 0087 से वहां से गुजर रहे थे।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और निजी वाहनों से सभी को जिला अस्पताल सीतापुर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अन्नू पत्नी ऊदन को मृत घोषित कर दिया।
![]()
