MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

MD न्यूज़ | महराजगंज
कोल्हुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद

महराजगंज। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस को बड़ी

सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम परसौना के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद गुप्ता पुत्र गब्बूलाल, निवासी ग्राम परासखाड़, थाना कोल्हुई, जनपद

महराजगंज, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 0125/2026, धारा 8/20/23 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम रही शामिल
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार सक्सेना, कांस्टेबल अमित

यादव एवं कांस्टेबल आकाश कुमार खरवार शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

MD न्यूज़ | महराजगंज
जनता की आवाज़, खबरों की सच्ची तस्वीर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *