ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू लाइफ हाॅस्पिटल

अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर न्यू लाइफ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर मवई चौराहा में देशभक्ति और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी का अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने राष्ट्रध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया, जिससे माहौल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।अस्पताल प्रबंधन से जुड़े डा0 आफताब खां ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी के प्रति आभार जताते हुए सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *