80वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी समाधि पर मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने किया ध्वजारोहण
रामपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामपुर स्थित गांधी समाधि पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री माननीय बलदेव सिंह ओलख ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रामपुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ध्वजारोहण के उपरांत मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके साथ ही गांधी समाधि के समाधि स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा और देशसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

इस अवसर पर मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने “जयतु जयतु भारतम्” के उद्घोष के साथ देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *