कानपुर नगर- कानपुर के महाराजपुर में मामी से प्रेम संबंध के चलते भांजे ने रची हत्या की साजिश ,15 अगस्त को तमंचा लेकर पहुंचे भांजे को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर भेजा जेल

एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी- अजीत यादव

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया यहां पर मामी से प्रेम संबंध होने की चलते एक भांजे ने अपने ही सगे मामा की खौफनाक हत्या की साजिश रच डाली आरोपी भांजा अपने मामा को जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचा लेकर उनके घर तक भी पहुंच गया था, हालांकि वह अपने मामा पर फायर नहीं कर सका । इसके बाद पुलिस ने सड़क पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान उसे अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कृष्णा गुप्ता ने बताया कि उसके अपने सगे मामा बृजेश गुप्ता की पत्नी यानी उसकी मामी मानसी गुप्ता से पिछले करीब 2 साल से प्रेम संबंध चल रहे थे इस बात की जानकारी उसके मामा बृजेश बृजेश को हो गई थी । आरोपी कृष्णा का आरोप है कि प्रेम संबंध का पता चलने पर मामा ने उसकी जमकर पिटाई की थी । इसके बाद कृष्णा की हत्या करने के उद्देश्य से मामा बृजेश ने एक कुल्हाड़ी भी खरीद ली थी, लेकिन इससे पहले बृजेश कुछ कर पाता उसकी पत्नी मानसी गुप्ता ने भांजे कृष्णा गुप्ता को पूरी बात की जानकारी दे दी थी ।
हत्या की साजिश और पुलिस टीम को ईनाम-
इसी विवाद के चलते कृष्णा गुप्ता ने अपने मामा बृजेश की हत्या करने की योजना बनाई वह तमंचा और कारतूस लेकर अपनी मोटरसाइकिल से मामा के घर पहुंचा लेकिन वहां पर वह फायर नहीं कर सका । उसने सोचा था कि 15 अगस्त के दिन अपने मामा का काम तमाम कर देगा , इसी सोच के साथ वह वापस अपने घर फतेहपुर जा रहा था तभी रास्ते में पुलिस स्वतंत्रता दिवस को लेकर चेकिंग कर रही थी। पूछताछ में घटना का खुलासा हो गया पुलिस ने इस मामले में महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस टीम को 25000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी-

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत ने शनिवार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त के दिन पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में देखकर पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह युवक अपनी बाइक से भागने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने घेराव करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान कृष्णा गुप्ता के रूप में हुई ,जो फतेहपुर जनपद के बिंदकी का रहने वाला है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *