बड़ी धूमधाम से मनाई गई वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती
गौरव राजपूत
जनपद कानपुर देहात
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के तरसौली गांव में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर तरसौली गांव में कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान लोगों ने महारानी अवंतीबाई लोधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साहस, शौर्य एवं देशभक्ति को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी जी ने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जयंती समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी अमर रहें” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
आयोजकों ने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी जी के विचारों और उनके संघर्ष की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर रामचंद्र राजपूत, चंद्रभान राजपूत, लल्लन सिंह राजपूत,बीपी सिंह ,लोधी गौरव राजपूत, लोधी आकाश राजपूत, ऋषभ राजपूत, विवेक राजपूत, देशराज राजपूत, शिवा राजपूत , नितिन राजपूत, आदि लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *