रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 16 अगस्त 2026। जिला अस्पताल ओयल के डीबीडी वार्ड में भर्ती महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में पेशेंट हेल्पर के रूप में कार्यरत एक युवक ने महिला मरीज के साथ कथित तौर पर अभद्रता और छेड़छाड़ की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेजे जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की निगरानी बेहद जरूरी है।
आपको बता दें कि महिला अस्पताल कथित रूप से कई बार विवादों में भी आया है। यहाँ तक कि स्टॉफ को भी निरंकुश बताया गया है। लापरवाही से लेकर पैसे ऐंठने तक के कथित आरोप सुनने में आए हैं।
फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। छेड़छाड़ के आरोपों की पूरी सच्चाई जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
![]()
