36 विधानसभा बिलासपुर के ग्राम देवीपुरा में सड़क दुर्घटना में युवक की सड़क दुर्घटना मे मृत्यु पर सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने जताया गहरा दुःख
एमडी न्यूज़ बहुईयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर बिलासपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
36 विधानसभा बिलासपुर के ग्राम देवीपुरा निवासी महमूद भाई के 21 वर्षीय पुत्र आदिल का गुजरात प्रान्त में सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुःखद घटना की सूचना पर रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने ग्राम देवीपुरा पहुंचकर मृतक की तदफीन (दफन) में शिरकत की।

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने इस अचानक हुई मौत पर गहरे ग़म और अफ़सोस का इज़हार करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया तथा मरहूम की मग़फिरत और परिवार को सब्र-ए-जमील अता होने की दुआ की।

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed