सपा के कद्दावर नेता आजम खान का किला ढहाने वाले IAS आन्जनेय कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। उनकी प्रदेश में सेवा विस्तार की अवधि आज, शुक्रवार को समाप्त हो गई। IAS आन्जनेय सिंह मुरादाबाद कमिश्नर हैं। जिले के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया को चार्ज सौंपकर छुट्‌टी पर चले गए।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने के लिए नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने सीएम योगी को प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। विभाग इस पर पीएमओ की मंजूरी लेगा। वहां से मंजूरी के बाद IAS आन्जनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने का आदेश केंद्र सरकार से जारी होगा।

आन्जनेय सिंह सिक्किम कैडर के IAS हैं। साल 2015 में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अनुरोध पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें यूपी लाए थे। तब से लगातार 7 बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया।
बता दें, कोई भी IAS अफसर 5 साल से ज्यादा प्रतिनियुक्ति पर नहीं रह सकता। इसके अलावा आईएएस अफसर अपना कैडर केवल विशेष परिस्थितियों में और केंद्र सरकार (डीओपीटी) की मंजूरी से बदल सकते हैं। यह शादी के आधार पर पति-पत्नी को एक साथ रखने या गंभीर व्यक्तिगत परिस्थितियों (जैसे गंभीर बीमारी या अन्य महत्वपूर्ण कारण) पर आधारित होती है। कैडर में बदलाव के लिए अनुरोध किया जाता है। इसके बाद दोनों राज्यों की सहमति और केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed