बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे गुमान कोलवा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के सामने की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने महिला समेत चार लोगों के साथ मारपीट की और आरोप है कि ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल शमशेर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन को लेकर विवाद पहले से पुलिस के संज्ञान में था और थाने में पंचायत भी हो चुकी थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विवाद की जानकारी होने के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? सबसे बड़ा सवाल: यदि पुलिस को पहले से विवाद की जानकारी थी, तो आखिर ऐसी नौबत क्यों आई कि जमीन विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई अब ग्रामीण पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं
जिला संवाददाता रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed