लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज फल मंडी के पास ग्रीन कॉरिडोर के नीचे रेलवे ट्रैक पर सोमवार को करीब 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है।
यदि मृतक के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक 9454403874 या उपनिरीक्षक राहुल करन सिंह 9454534748 पर सूचना दें।
एम डी न्यूज़
ब्यूरो चीफ, लखनऊ
![]()
