*कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है: हरीश गंगवार
*भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने हरिद्वार से उठाई कांवड़ , अगले सोमवार को चढ़ाएंगे
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
पवित्र गंगाजल लेकर शिवभक्तों के साथ धनेली उत्तरी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष

रामपुर :भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में आज क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वकल्याण की कामना के साथ एक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने स्वयं पवित्र नगरी हरिद्वार से विधि-विधान के साथ कांवड़ उठाई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा धनेली उत्तरी स्थित ऐतिहासिक व सुप्रसिद्ध नर्मदेश्वर मंदिर पर जाकर संपन्न होगी, जहाँ सभी शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का पवित्र जलाभिषेक करेंगे।यात्रा की शुरुआत में हरिद्वार में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ का पूजन-अर्चन कराया गया। इसके बाद “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के साथ कांवड़ यात्रियों का जत्था आगे बढ़ा। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में केसरिया रंग छा गया और माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है।संस्कृति और एकता का संदेश हरिद्वार से कांवड़ उठाकर पैदल चल रहे भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने इस अवसर पर कहा, “कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी महान सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान आशुतोष की भक्ति हमें समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ रहने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश की उन्नति तथा क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली लाना है।युवाओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साहइस पैदल कांवड़ यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में युवाओं और मातृशक्ति ने हिस्सा लिया। डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर थिरकते हुए शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लंबी दूरी की इस कठिन पैदल यात्रा के बावजूद कांवड़ियों के चेहरे पर थकान की जगह भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed