एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली विकास प्राधिकरण ने पहली बार कांवड़ यात्रियों के लिए भव्य कांवड़ सेवा एवं विश्राम शिविर लगाया है। आई ए एस सौम्या पांडेय के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में कांवड़ियों के लिए भंडारा, भोजन, विश्राम, मेडिकल कैंप और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई। कावड शिवभक्तों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा की गई, कांवड़ियों के लिए विशेष टी-शर्ट और केदारनाथ, बद्रीनाथ व रामेश्वरम की थीम पर सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए। बी.डी.ए के अनुसार यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिवभक्तों की सेवा, सुविधा और सम्मान के विजन के अनुरूप की गई है। बी.डी.ए की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने इस पहल को जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन से जोड़ते हुए कहा है कि कांवड़ शिवभक्त कठिन यात्रा करते हैं और उनकी सेवा व सम्मान करना सौभाग्य की बात है। बरेली विकास प्राधिकरण का प्रयास है कि बरेली से गुजरने वाला हर शिवभक्त सुविधा और सम्मान की सुखद स्मृति लेकर आगे बढ़े।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed