भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई राष्ट्रीय टीम में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की नई टीम में अनुभव और ऊर्जा का बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नई टीम को संगठन को नई गति और मजबूती देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अनुभव और युवा ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई गई है कि वे कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे और देशहित में पार्टी के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के सामने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
फिलहाल, भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के गठन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नवनियुक्त पदाधिकारी आने वाले समय में संगठन को किस तरह नई दिशा और गति प्रदान करते हैं। गोंडा रिपोर्टर मदनलाल

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *