छाता तहसील में समाधान दिवस: 70 शिकायतें पहुंचीं, भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक
छाता, मथुरा। छाता तहसील परिसर में सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारी मौजूद रहे और अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
वहीं, छाता क्षेत्र में शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने और आंदोलन के संबंध में जिलाधिकारी से सवाल किया गया। इस मुद्दे पर जिलाधिकारी स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। ऐसे में अब आंदोलनकारियों की मांग को लेकर प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
मथुरा जिले की तहसील छाता से कैलाश यदुवंशी की रिपोर्ट।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed