रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इसका मुख्य उद्देश्य जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।
​बैठक में डीएम ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा:
​स्कूली वाहन व ई-रिक्शा: एआरटीओ बिना परमिट व फिटनेस वाले स्कूली वाहनों पर जांच अभियान चलाएं। ई-रिक्शा में ओवरलोडिंग, नाबालिग चालकों और बिना रजिस्ट्रेशन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
​अवैध एक्सेसरीज व उल्लंघन: अवैध हूटर, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न हटाने के लिए सख्त कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
​स्वास्थ्य व इंफ्रास्ट्रक्चर: सीएमओ चालकों के लिए नियमित नेत्र परीक्षण कैंप लगाएं, जबकि पीडब्ल्यूडी हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप और साइनेज लगाए।
​एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल जब्त कर निरस्तीकरण के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ निरंतर चेकिंग अभियान चलेगा।
​बैठक में एडीएम (वित्त/राजस्व), एएसपी, सीओ, एआरटीओ और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *