बाराबंकी। सिद्धौर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जन जागृति मानवाधिकार फाउंडेशन, बाराबंकी उत्तर प्रदेश के जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मानवाधिकार एवं जन-जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान कहीं नहीं हो रहा है या उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है, तो वह जन जागृति मानवाधिकार फाउंडेशन के कार्यालय में अपनी समस्या लेकर आ सकता है। फाउंडेशन द्वारा पीड़ित व्यक्ति की समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि फाउंडेशन के कार्यकर्ता सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपात परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक सहायता दिलाने तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल या उनके घर तक पहुंचाने में सहयोग किया जाता है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तम्रेश कुमार ने उपस्थित लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संदेश दिया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राम अजय, जिला सचिव राजीव कुमार, जिला सचिव हृदय कुमार सहित फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन जागृति मानवाधिकार फाउंडेशन, बाराबंकी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज में जागरूकता, मानवाधिकारों की रक्षा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *