तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़


नगराम खरगापुर में आबादी के सार्वजनिक रास्ते के मामले में अब तीसरे पक्ष की भूमिका से मामला तूल पकड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि इस रास्ते के विवाद में रज्जन उर्फ देवेंद्र कुमार बाजपेई द्वारा बृजेश व पंकज पक्ष का खुलकर समर्थन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाजपेई द्वारा अधिकारियों के समक्ष पुराने व अप्रासंगिक कागजात (1862 का नक्शा) प्रस्तुत कर मामले को उलझाया जा रहा है, जिससे गांव में शांति भंग होने की आशंका है।जैसा कि ग्रामीण बताते हैंयह रास्ता वर्षों से आबादी के लोगों के आने-जाने का एकमात्र मार्ग है और वर्तमान चकबंदी शजरे में भी दर्ज है।ग्रामीणों ने उप-जिलाधिकारी मोहनलालगंज से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और राजस्व टीम द्वारा आबादी रजिस्टर व वर्तमान शजरा के आधार पर पैमाइश कराकर सार्वजनिक रास्ते को सुरक्षित किया जाए, तथा विवाद को बढ़ाने वाले बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप को रोका जाए।
![]()
