सावन के चौथे सोमवार के पावन पर दातागंज नगर पालिका परिषद के चेयर मैन पति अनूप गुप्ता ने भंडारा एवं निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज। सावन के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर दातागंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति अनूप गुप्ता के द्वारा विकास खण्ड दातागंज कार्यालय के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, बदायूं के निर्देशन में दवा विक्रेताओं के तत्वावधान में शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण कैंप भी लगाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों एवं कांवड़ियों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया तथा चिकित्सा कैंप का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने कहा कि सावन के पावन माह में शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, समरसता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।निःशुल्क चिकित्सा कैंप में कांवड़ियों एवं शिवभक्तों को प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डीसीडीएफ अध्यक्ष बदायूं रावेंद्र पाल सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हीरा लाल कश्यप, शैलेंद्र सिंह ‘मोनू’, प्रदीप सिंह ‘रिशु चौहान’, औषधि निरीक्षक बदायूं लवकुश प्रसाद, शिव स्वरूप गुप्ता, नगर पालिका परिषद दातागंज के सभासदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *