
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से किया संवाद।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड म्याऊं अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक कार्यों हेतु आवागमन कर रहे ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

साथ ही उन्होंने नाविकों (नाव चालकों) को निर्देशित किया कि वे नाव में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं, पूरी सतर्कता व सुरक्षा के साथ चलें और सभी को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएं।विधायक ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने तथा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव, आवागमन, सुरक्षा एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बदायूं उमेश चंद्र, एसडीएम दातागंज, सहायक अभियंता बाढ़ खंड तहसील दातागंज, इंस्पेक्टर हजरतपुर, कानूनगो सुबोध शर्मा, लेखपाल राजेश कुमार, लेखपाल मोहित कुमार, लेखपाल संजय चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने कहा कि यह समय आपसी मदद, एकजुटता और धैर्य बनाए रखने का है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा एवं सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
![]()
