बाराबंकी।अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के आदेश पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीआरपी बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम प्लेटफार्म नंबर 01 पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरपीएफ बैरक के पास दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पकड़े गए अभियुक्तों में पुष्कर उर्फ अनिल बेदर्दी पुत्र कालिका विश्वकर्मा निवासी ग्राम मलगांव थाना दिदारगंज जिला आजमगढ़ और आशुतोष त्रिपाठी उर्फ देवा त्रिपाठी पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम भरसवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक अदद टच स्क्रीन सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन आसमानी नीला रंग और 520 रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश

किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, हे0का0 नरेन्द्र प्रताप, का0 मनोहर यादव, हे0का0 नरेन्द्र ओझा आरपीएफ और का0 लखपत राम आरपीएफ शामिल रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *