रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 24 अगस्त 2024। सनातन धर्म सेवा समिति कस्ता कॉलोनी सावन के पवित्र महीने में आखिरी सोमवार होने पर प्रसाद भंडारा चोखा बाती का सामूहिक भोज धार्मिक सिद्ध बाबा मंदिर कॉलोनी पर किया गया।

लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली विकास क्षेत्र के अंतर्गत सनातन धर्म सेवा समिति कस्ता द्वारा समाज में फैले भेदभाव को मिटाते हुए समाज को जोड़ने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सामूहिक रूप से आयोजन किया जाता है। यह एक ऐसी समाज सेवी संस्था है जो कि पीड़ितों एवं परेशान लोगों की हर संभव सहायता करने का प्रयास करती है तथा समाज में जागरूकता का भी संचार करती है। सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा श्रावण मास में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के उपलक्ष में कस्ता कॉलोनी स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर आज दिन सोमवार को सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए चोखा बाटी का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्गों के श्रद्धालुओं भक्तों तथा ग्रामीणों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया एवं काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया।

इस अवसर पर सनातन धर्म सेवा समिति के पदाधिकारी तथा विभिन्न संभ्रांत नागरिक तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *