- गुरु नानक देव जी महाराज के पर प्रकाश पूरब के संबंध में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में दिनांक 20 जुलाई से
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पुरब के संबंध में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में दिनांक 2० जुलाई से संगति रूप में सहज पाठ साहिब चल रहे हैं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 1430 rअंग(पृष्ठ ) है जिसमें गत रात्रि तक 430 अंग संगति सहज पाठ के रूप में पड़े जा चुके हैं प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे सहज पाठ आरंभ होते हैं तथा 9:15 बजे तक पढ़े जा रहे हैं सहज पाठ की संपूर्ण समाप्ति माह नवंबर2026 में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूरब पर होगी । संगति रूप में सहज पाठ जगमोहन सिंह निमाडा एवं जयदीप सिंह द्वारा पढ़कर कराये जा रहे हैं। सहज पाठ पढ़ने में प्रतिदिन काफी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे भाग ले रहे हैं। सहज पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत संगत की ओर से प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। उपरोक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त दिनांक 29 एवं 30 अगस्त 2026 को गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम रखे गए हैं कार्यक्रमों में गुरुद्वारा साहिब ब्रह्म बूंगा दौदड़ा(पंजाब) से लगभग 200-250 की संगत आ रही है बाकी आसपास क्षेत्र की भी संगत भाग लेगी। इस संगत द्वारा नाम सिमरन कराया जाएगा एवं गुरबाणी कीर्तन किए जाएंगे यह कार्यक्रम 2 दिन तक चलेगा जिसका समय प्रातः 4:00 बजे से 10:00 तक एवं शाम 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा तथा गुरु के अटूट लंगर भी बांटे जाएंगे। संगति सहज पाठ में मुख्य रूप से भाग लेने वालों में प्रधान दर्शन सिंह खुराना , सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा के अतिरिक्त भूपेंद्र सिंह , अमरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, जसमीत सिंह , पपिंदर सिंह, हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, कँवलजीत सिंह राज सिंह एवं मनमोहन सिंह, जोगिंदर सिंह, परमजीत सिंह, ओमप्रकाश सेठी एवं काफी संख्या में महिलाएं एवं काफी संगत उपस्थित थी।*

![]()
