बिलासपुर में संगठन सत्र की बैठक, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
एमडी न्यूज़ बहु आयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
बिलासपुर। ओम टंडन प्लाजा, माठखेड़ा रोड, बिलासपुर में बिलासपुर ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र के संगठन सत्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

बैठक के संगठन पर्यवेक्षक एवं अल्मोड़ा के विधायक श्री मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन को गति देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी के विचार महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से मजबूत होता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद करते हुए उनकी राय जानी और संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए सभी की सहमति एवं सहयोग प्राप्त किया।

पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और पार्टी को मजबूती देने का आधार है।

जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में गुरवाज संधू (ब्लॉक अध्यक्ष), कलाम पाशा, रंजीत सिंह, जतिंदर सिंह, हरसिमरन सिंह, शरीफ अहमद, अमीर अहमद, रवि टंडन (नगर अध्यक्ष), लईक अहमद बाबू (नगर अध्यक्ष, केमरी), डॉ. जफर मोहम्मद उमर, शानू खाँ, रफी खाँ, मौलाना साहिर रजा खाँ, बाकर अली खाँ, उमेश दुबे, शकील मंसूरी, नोमान मुमताज खाँ गुलशन बानो, हमीदा बी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सभी ने संगठन को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करने तथा पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *