ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
12 सितंबर को मथुरा में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितंबर, 2026, द्वितीय शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय, मथुरा में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों – आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, सर्विस में वेतन संबंधी विवाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद, राजस्व वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, अन्य सिविल वाद, किराया, सुखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद एवं अन्य वादों का निस्तारण संबंधित न्यायालय कक्षों में सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह ने समस्त वादकारियों को सूचित किया है कि वे अपने वादों का निस्तारण दिनांक 12.09.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कराकर लाभ उठाएं।

![]()
