कानपुर नगर- जनपद कानपुर के परिवहन विभाग कार्यालय में लंबे समय से हावी दलाली और अनियमितताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है । 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर आरटीओ परिसर को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई रेड से आरटीओ परिसर में हड़कंप मच गया। भागने की कोशिश कर रहे 22 दलालो (एजेंटो)को पुलिस ने दौड़ाकर हिरासत मे ले लिया। परिसर और उसके आसपास से कोई भी संदिग्ध भाग न पाए इसके लिए पूरी रेड के दौरान ड्रोन कैमरा से लगातार हवाई निगरानी की गई।

हाईटेक सुरक्षा व तैयारी:-

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट और आधुनिक उपकरणों से लैस होकर परिसर के अंदर घुसे थे।

अवैध कागजात बरामद:

हिरासत में लिए गए एजेंटो के पास से भारी मात्रा में गाड़ियों से जुड़े कागजात फार्म और नगद राशि बरामद की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *