लखीमपुर खीरी

एक माह से अधिक समय से जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल की लिफ्ट बंद है

पवन कुमार md न्यूज़ तहसील लखीमपुर

कोई देखने वाला नहीं है,बुजुर्ग बीमार, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, दो मंजिल पर ओपीडी के लिए जीना चढ़कर या रैम्प से जाने पर मजबूर है वहीं नाक कान गला, बच्चों के डाक्टर, स्किन के डाक्टर, आंख के डाक्टर, दाँत रोग के डाक्टर ऊपर बैठते है जबकि पुरष महिला और प्राइवेट वार्ड सबसे ऊपर है,मरीजों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है लेकिन जिला अस्पताल की प्राचार्य वाणी गुप्ता को यह देखने का समय नहीं है,अस्पताल में सूखे पेंड़ लगे हुए है जो कभी भी गिर सकते है उनको कटवाना जनहित में जरूरी है क्योंकि उनके गिरने से जनहानि हो सकती है वही इमरजेंसी के पास वाटर कूलर लगा है जहाँ पर भीषण गंदगी भरी हुई है और अस्पताल के चारों तरफ गन्दा पानी भरा रहता है इमरजेंसी के पास बहुत गंदगी है बगल में घास उगी हुई है जिसमें जहरीले जीव जंतु के साथ मलेरिया वाले मछर पनप रहे है इसके साथ साथ अस्पताल में और बहुत सी अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *