Month: August 2024

पूर्व स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में देश व्यापी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – मोहम्मद अनस लखीमपुर खीरी आज दिनांक भारत रत्न, संचार क्रांति के दूत, पंचायत राज व्यवस्था परिवर्तन के योद्धा, नौजवानों को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार…

निचलौल:सेमरहना के 16 वर्षीय किशोर की जालंधर में पेंटिंग करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम..

रिपोर्ट:धर्मेन्द्र कसौधन(राष्ट्रीय ब्यूरो) महराजगंज।जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सेमरहना के एक किशोर की जालंधर में पेंटिंग करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से सिर फटने व सिर…

गुम हुई बच्ची को खजूरिया पुलिस चौकी ने एक घन्टे में बरामद कर, परिवार जनो को सुपुर्द किया।

*संवाददाता – मोहम्मद अनस संपूर्णानगर जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के पुलिस चौकी खजुरिया के मार्केट में रक्षाबंधन के दिन अपने दादा-दादी के साथ आई 5 वर्षीय बच्ची…

पंचायतराज प्रणाली के जनक श्री राजीव गांधी की जयंती हर्ष-उल्लास से मनाई गई।

रिपोर्ट – परवेज आलम लखीमपुर खीरी 20 अगस्त 2024, प्रिय साथियों आज के पावन दिन पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कंप्यूटर क्रांति के जनक और हम लोगों के मसीहा आदर्श…

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

रिपोर्ट – मोहम्मद अनस पलिया कलां जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया के अध्यक्ष पद पर धीरज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष अनूप मिश्रा व आलोक कुमार गुप्ता ने ठोकी ताल महामंत्री…

आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला से संबंधित क्रांतिकारियों का आधिकारिक वेबसाइट www.nic.in पर विवरण उपलब्ध कराए जाने हेतु

सेवा में, समस्त जिलाधिकारीगढ़ उत्तर प्रदेश सचिवालय उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश सरकार जनसुनवाई विभाग उत्तर प्रदेश सरकार सूचना विभाग उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश BJP योगी सरकार…

पुलिस और दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ दो बदमाश घायल।

रिपोर्टर आसिफ राइसबाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस को देखकर की फायरिंग।15 दिन पूर्व मन्धौरा गांव मे तीन घरो मे चोरी की घटना को दिया था अंजाम।बदमाशों का एक साथी…

जोगिया कोतवाली के सोनवल गांव के टीवीएस एजेंसी के बगल अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल चालक की हुई मौत

जनपद – सिद्धार्थनगर रिपोर्ट – सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनवल गांव में कल रात्रि में अज्ञात वाहन ने एक साइकिल चालक को कुचलने से मृत्यु हो जाने…

आराजक तत्वो के हौसले बुलंद,माता के मंदिर से सोने की नथुनी और घंटा किया चोरी

जनपद – सिद्धार्थनगर रिपोर्ट – सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के शिवपतिनगर टोला कंचनपुर मंदिर में घंटा और सोने की नथुनी और दान पेटी चोरी करने के बाद…

थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा भैंस चोर को किया गया गिरफ्तार

संवाददाता पलिया कलां मोहम्मदी खीरी जनपद लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा चलाएं गए वंचितत अपराधियों के विरुद्ध घर पकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम के निर्देशन…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!