Month: October 2025

पिनाहट क्षेत्र में भैया दूज के दिन दर्दनाक सड़क हादसा।

ब्रेकिंग न्यूज़ — आगरा बहुआयामी समाचार | रिपोर्टर – बृजेश कुमार, पिनाहट पिनाहट क्षेत्र में भैया दूज के दिन दर्दनाक सड़क हादसा।गांव अमुकेपुरा निवासी हरि सिंह अपने रिश्तेदारों को टीका…

ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा हेडलाइन:16 बटालियन CRPF ने पुलिस स्मृति के दिवस पर शहीदों को किया नमन

ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा हेडलाइन:16 बटालियन CRPF ने पुलिस स्मृति के दिवस पर शहीदों को किया नमन मुख्य: जनपद मथुरा रांची बांगर स्थित 16v वाहिनी CRPF ने अपने कैंप में आज…

भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ*

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा रिपोर्ट * अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष स्वामी महेंद्र पाल भार्गव सनातनी जी की अध्यक्षता में लुधियाना…

ऐतिहासिक भेलहिया मेले का समापन, समाजसेवियों को मिला सम्मान

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट *निःशुल्क प्याऊ से सैकड़ों ने बुझाई प्यास*मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में दीपावली के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक भेलहिया मेला…

राजेश गौतम बने वाराणसी मंडल अध्यक्ष, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट राजेश गौतम बने वाराणसी मंडल अध्यक्ष, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएंजौनपुर से स्वदेश भारत न्यूज़ सह संपादक राजेश…

मथुरा के गोवर्धन में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री गिरिराज महाराज के दिव्य दर्शन किए

ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा गोवर्धन एम डी न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख जनपद मथुरा के गोवर्धन में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर…

मथुरा में मंगलवार रात आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर एक मालगाड़ी डिरेल हो गई.करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए.वृंदावन रोड और जैंत स्टेशन के बीच मालगाड़ी के डिरेल होने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया

ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा एम डी न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख मथुरा में मंगलवार रात आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर एक मालगाड़ी डिरेल हो गई.करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर…

वाराणसी। दिनांक 22/10/2025 कमिश्नरेट वाराणसी जैतापुरा के मोहल्ला ख्वाजा पूरा बड़ी मस्जिद के पास मैदान मे।

वाराणसी। दिनांक 22/10/2025 कमिश्नरेट वाराणसी जैतापुरा के मोहल्ला ख्वाजा पूरा बड़ी मस्जिद के पास मैदान मे। जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। समाज सेवा सोसाइटी के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया।…

महिला थानाध्यक्ष टीम के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत कर रही जागरूक।

बाराबंकी:- पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा…

ब्रेकिंग न्यूज़ मथुराएम डी न्यूज़रिपोर्टर जितेंद्र आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुखमथुरा में मंगलवार रात आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर एक मालगाड़ी डिरेल हो गई.करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए.वृंदावन रोड और…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!