खांडल विप्र कल्याण समिति द्वारा शिव भक्तों में फलाहार वितरण।

वाराणसी। सावन माह के आखिरी सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु आए कांवरियों एवं शिव भक्तों के सेवार्थ सामाजिक संस्था खांडल विप्र कल्याण समिति वाराणसी द्वारा बांस फाटक पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजको ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए आए शिव भक्तों के लिए सुबह से ही फलाहारी पेड़ा, पेठा, नमकीन, आलू दम, सेब,अनार, केला आदि फल के साथ पानी की बोतल का वितरण काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ‘न्याय मंच’ के सहयोग से किया गया। शिविर में मुख्य रूप से, समिति अध्यक्ष दामोदर जोशी, महामंत्री अशोक जोशी, कोषाध्यक्ष रवि जोशी राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, आनंद शर्मा अनिल खंडेलवाल, किशन शर्मा, रमेश शर्मा एवं ‘न्याय मंच’ के अध्यक्ष सोनालाल सेठ, महामंत्री महेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह,वरि०उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कंचन लाल जायसवाल आदि लोग सहयोगी रहे।
संस्था अध्यक्ष दामोदर शर्मा द्वारा व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री राकेश जैन को दिशा निर्देशन हेतु आभार ज्ञापित किया गया। सोनालाल सेठ और मनोज सिंह, महेश माहेश्वरी को अंगवस्त्रम प्रदान कर सहयोग हेतु साधुवाद दिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *