तिरंगा यात्रा से गूंजा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर, ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से जागा राष्ट्रप्रेम

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रभाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से साहित्य संस्कृति संकायाध्यक्ष एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में प्रतिदिन तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर लहुराबीर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक पहुंचती है।
एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड के विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से मार्ग राष्ट्रप्रेम से गूंज उठता है। प्रो. गर्ग ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र के गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यबोध और शहीदों के प्रति कृतज्ञता की भावना विकसित करना है। इसमें डॉ. विजेन्द्र आर्य, डॉ. रविशंकर पाण्डेय, डॉ. नितिन कुमार आर्य सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed