सीतापुर के संदना इलाके में किसान कमल किशोर की मौत के करीब 42 दिन बाद एक बार फिर बाघिन की मौजूदगी के संकेत मिलने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। मंगलवार को कोडरीपुरवा और इमलीपुरवा के बीच सराय नदी के किनारे बाघिन के नए पगचिह्न मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद बुधवार को वन विभाग की टीम ने इलाके में कांबिंग और निगरानी तेज कर दी।

बताया जा रहा है कि नए पगचिह्न उस स्थान से करीब 500 मीटर दूर मिले हैं, जहां 15 जुलाई को किसान कमल किशोर की बाघिन के हमले में मौत हुई थी। नए पगचिह्न मिलने के बाद आसपास के गांवों में एक बार फिर भय का माहौल बन गया है।

खेतों और गांव के आसपास बाघिन की मौजूदगी से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन की तलाश के लिए वन विभाग की टीम एक महीने से अधिक समय से इलाके में कमांड सेंटर बनाकर अभियान चला रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।

Loading

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed