
सनबीम भगवानपुर में द एनिएड MUN 4.0 का शुभारंभ
500 से अधिक युवा प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर कर रहे मंथन
वाराणसी, 30 अगस्त। सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर में दो दिवसीय द एनिएड MUN 4.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। “Where voices unite to shape the future” थीम पर आयोजित सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के 500 से अधिक युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में सनबीम समूह की सह निदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, COO श्री संदीप मुखर्जी तथा सनबीम भगवानपुर की प्रधानाचार्य सुश्री मौसूमी भट्टाचार्या सहित कार्यकारी बोर्ड, शिक्षक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं में नेतृत्व, वैश्विक जागरूकता, संवाद एवं जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन में AIPPM, HCC, UNGA, UNHRC, UNCSW, WHO, UNDP और UNODC समितियों में समान नागरिक संहिता, माउंटबेटन योजना, इजराइल-ईरान संघर्ष, MENA क्षेत्र का मानवीय संकट, महिलाओं की भागीदारी, जूनोटिक रोग, सतत विकास और साइबर-सक्षम नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सोशल इवनिंग में लाइव बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। सम्मेलन का समापन 31 अगस्त को उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ होगा।
