महराजगंज/निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव स्थित गौसदन से रविवार रात कथित तौर पर सरकारी सामान ई-रिक्शा पर लादकर ले जाने को लेकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को गांव के बाहर रोक लिया और गौशाला से सामान ले जाने पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

स्टार रेस्टोरेंट मदनपुरा में हुए कवि सम्मेलन से घर जाते समय जब पत्रकार ने भारी भीड़ के बीच पहुँचकर उक्त समान किसके आदेश पर घर ले जाया जा रहा है, की बात पूछी तो कथित तौर पर प्रधान व उसके दो लड़कों ने पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा के साथ अभद्रता कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।जिसकी सूचना स्थानीय निचलौल पुलिस को दी गई ।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची निचलौल पुलिस ई-रिक्शा पर लदा सामान को कब्जे में लेकर थाने गयी एवं ग्राम प्रधान और पीड़ित पत्रकार थाने को बुलाई। थाने पहुँचकर पत्रकार ने लिखित शिकायती पत्र देकर उक्त प्रधान व उसके लड़कों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले भी गौसदन से सोलर पैनल चोरी होने की घटना सामने आई थी। ऐसे में रात के समय गौशाला से सरकारी सामान बाहर ले जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और संदेह और बढ़ गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ पूर्व में हुई सोलर पैनल चोरी का भी खुलासा किए जाने की मांग की है।

फिलहाल गौसदन से सरकारी सामान रात में ले जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सामान किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं।

इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। गौसदन से सामान ले जा रहे ई-रिक्शा और ग्राम प्रधान को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

142 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *