दिनांक 30 अगस्त आज मानव अधिकार कार्यालय, जवाहर नगर रोड नंबर 14 में मानव अधिकारों एवं टीम को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

एमडी न्यूज बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल लोकेशन जमशेदपुर झारखंड
मोo नईम वॉइस रिपोर्टिंग इंचार्ज
कार्यक्रम में ओडिशा से पधारे मोहन महतो जी(नेशनल एडवाइजर)Chief Guest के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट प्रेसिडेंट एस. डी. मणिपुरी जी एवं मानगो के आशुतोष कुमार श्रीवास्तव जी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही साथ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट शब्बीर अंसारी जी और उनकी टीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,आशुतोष जी (स्टेट चीफ़ सेक्रेटरी)ने अपने वक्तव्य में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी साझा करते हुए बताया कि जरूरतमंदों के मामलों में कानूनी रूप से किस तरह उनकी मदद की जा सकती है।
इस अवसर पर सोशल एक्टिविस्ट एवं IHRC की सक्रिय सदस्य रुकैया खातून जी अपनी महिला टीम के साथ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए फैज़ भाई (नेशनल वाइस प्रेसिडेंट)का विशेष आभार, जिन्होंने अपने कार्यालय में कार्यक्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराया।
मानव सेवा और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। 🙏
