बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 31 अगस्त


मोहम्मदी। मोहम्मदी हिन्द क्लब की ओर से आयोजित डे-एंड-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा एवं क्लब अध्यक्ष मोहम्मद हसन नकवी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने बताया कि वॉलीबॉल मैदान के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से 2 लाख 70 हजार रुपये का प्रस्ताव पास किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैदान के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
वहीं, उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए भी धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नगर पालिका हरसंभव सहयोग करेगी।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी, संयोजक सुयेब खां, तसलीम खां, शमीम खां एवं कमल थिएटर के मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के शुभारंभ से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
