एमडी न्यूज ब्यूरों गोण्डा- अजीत यादव

गोण्डा- गोंडा जनपद के थाना धानेपुर परिसर में पुलिस ने आर्थिक प्रतिष्ठानों से संबंधित जैसे सर्राफा व्यवसायियों एवं पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीओ सदर अभिषेक दावच्या ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने सर्राफा व्यवसायियों से कहा कि सभी सर्राफा प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही दुकानों में सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम करने की भी सलाह दी गई। पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि यदि दुकान पर अधिक मात्रा में नकदी एकत्र हो जाए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे नकदी की सुरक्षा के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों एवं पेट्रोल पंप कर्मियों से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। बैठक में पुलिसकर्मियों के साथ सर्राफा व्यवसायी एवं पेट्रोल पंप कर्मी मौजूद रहे।
4 views
