चपरतला, मैगलगंज खीरी। विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन सम्राट के बैनर तले दर्जनों किसान नेताओं ने मढ़िया घाट स्थित गोमती नदी में जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। किसान नेता नदी की जलधारा के बीच उतरकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए विकास कार्यों की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जल सत्याग्रह की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किसान नेताओं का आरोप है कि क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed