आपदा की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सरकार: विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया

दिनांक: 31 अगस्त 2026

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड म्याऊं अंतर्गत ग्राम मौजमपुर तथा विकास खंड दातागंज अंतर्गत ग्राम नवादा बदन में बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु वृहद स्तर पर बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से कुल 490 बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री किट का वितरण किया गया,

जिसमें ग्राम मौजमपुर के 300 एवं ग्राम नवादा बदन के 190 पीड़ित परिवार सम्मिलित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी पीड़ित परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे, इसके लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और पशुओं के चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दातागंज, तहसीलदार दातागंज, क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य राजस्व कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *