दो महीने में ही धंसने लगी नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क, उभरे गड्ढों से गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल
MD न्यूज़ रिपोर्टर संदीप बाजपेई

फरधान खीरी। सदर ब्लॉक में पीरपुर से रुकुंदीपुर चौराहे तक जाने वाले मार्ग पर घटिया निर्माण की पोल महज दो महीने में ही खुल गई है। पीरपुर की तरफ से बिछाई गई 500 मीटर की इंटरलॉकिंग सड़क दो माह में ही जगह-जगह से धंसकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जबकि 500 मीटर का कार्य अभी बाकी है।
सेदापुर भाऊ, सराय, सरैया माफी और देवकली समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग मेडिकल कॉलेज, आदर्श जनता महाविद्यालय और आदर्श जनता इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थानों तक पहुंचने का मुख्य जरिया है। रोजाना हजारों राहगीरों की आवाजाही वाले इस महत्वपूर्ण रास्ते की बदहाली ने सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटिया निर्माण को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए। मौके पर तकनीकी टीम भेजकर सड़क के बेस, ईंटों की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की जांच के साथ-साथ कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *