आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा 13 लोग घायल
बलराम सिंह
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के तेज रफ्तार बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा घुसी।

फतेहाबाद थाना क्षेत्र के किलोमीटर 34 पर हुआ हादसा।
शिवगंगा ट्रैवल्स की बस बलिया से दिल्ली जा रही थी।
बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
हादसे में चालक समेत 13 यात्री घायल हुए।
टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार, मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम।
सभी घायलों को फतेहाबाद CHC में कराया गया भर्ती।
एक घायल की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किए जाने की सूचना।
प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस।

0 views
